Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लगातार बढ़ रहा तापमान:हवाओं की रफ्तार धीमी, उमस से हालत खराब

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह बेहद ही हल्की धुंध नजर आई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आसमान बिल्कुल साफ हो जाएगा। हालांकि हवाओं की रफ्तार धीमी होने की वजह से उमस महसूस की जाएगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 14 मार्च तक नहीं होगा कोई बदलाव मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि 14 मार्च तक आसमान साफ या मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 15 से 17 मार्च के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं और इस दौरान आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके बाद 18 मार्च को फिर से आसमान साफ होने की संभावना है और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घूरा डालने के विवाद में युवक को मारी थी गोली:मुख्य आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, साथी फरार
    Next Article
    पूर्व भाजपा MLC के मेडिकल कॉलेज में CBI की रेड:मेरठ में मौके पर नहीं पहुंची MLC की बेटी और कॉलेज की सहायक प्रबंध निदेशक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment