Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में कारोबारी से 50.50 लाख की ठगी:क्रिप्टो निवेश का झांसा बनाया शिकार, साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़। एक कारोबारी से व्हाट्सएप के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर ठगों ने 50.50 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नेहरू लेन रेलवे रोड निवासी कारोबारी दीनदयाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में एक महिला ने व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया। महिला ने अपना नाम 'ऐश्वर्या देशपांडे' बताया और प्रोफाइल फोटो व नियमित बातचीत के जरिए उनका विश्वास जीत लिया। कुछ समय बाद उसने क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का दावा किया और खुद को अनुभवी विशेषज्ञ बताया। आरोप है कि महिला ने कारोबारी को विभिन्न क्रिप्टो ट्रेडिंग पोर्टल के लिंक भेजे और अकाउंट बनवाया। शुरुआत में ऑनलाइन इंटरफेस पर लाभ दिखाया गया, जिससे पीड़ित का भरोसा और मजबूत हुआ। इसके बाद दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच महिला ने चरणबद्ध तरीके से रकम निवेश करने के लिए कहा। पीड़ित ने महिला के निर्देश पर अलग-अलग तारीखों में कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। शिकायत के अनुसार, जिन खातों में रकम भेजी गई, उनमें क्लिक स्टार्म एलएलपी (शिमला), यशश्विनी टेलीकॉम, लाइफब्रिक फील्ड और आशीष टेलीकॉम के नाम से एक्सिस बैंक के खाते शामिल हैं। कुल 50.50 लाख रुपये इन खातों में स्थानांतरित किए गए। पीड़ित का आरोप है कि 1 फरवरी 2026 को अचानक बिटकॉइन ट्रेडिंग इंटरफेस ऐप उनके मोबाइल से गायब हो गया। जब उन्होंने महिला से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर संबंधित बैंक खातों और लिंक्ड वॉलेट्स को तत्काल फ्रीज करने की मांग की है, ताकि रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सके। थाना प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर सड़क हादसे में पशु व्यापारी की मौत:दो बाइकों की ओवरटेक के दौरान हुई टक्कर, परिजन ने मारपीट का लगाया आरोप
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में घर के अंदर मिला शव:शादी से लौटे परिजनों ने कमरे में खून से लथपथ पड़ा पाया, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment