Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में थार पलटी, दो सगे भाइयों समेत 4-की मौत:छत टूटकर अलग, बदायूं से दिल्ली जा रहे थे; गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में रविवार देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर होकर पलट गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक और घायल बदायूं के रहने वाले थे। दिल्ली की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर सिंभावली थाना क्षेत्र में रात 11:56 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार में 5 लोग सवार थे। उसकी रफ्तार करीब 100 से 120 किमी/घंटा रही होगी। गाड़ी अचानक डगमगाने के बाद 5-6 बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए। उसकी छत टूटकर अलग हो गई। बोनट पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की 2 तस्वीरें- घायलों को अस्पताल पहुंचाया, 4 मृत घोषित किए गए रात 9 बजे घर से निकले थे, एक की शादी हो चुकी थी परिजनों के मुताबिक, सभी लोग रात करीब 9 बजे घर से निकले थे। जोगिंदर खेती-किसानी का काम करते थे और यह थार गाड़ी उन्हीं की थी। वहीं, रवि दिल्ली में नौकरी करता था और बाकी लोग भी दिल्ली में ही प्लास्टिक-पॉलिएस्टर बनाने का काम करते थे। मृतक सुखबीर शादीशुदा थे, जबकि अन्य चारों अविवाहित थे। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कोचिंग संचालक की जलकर मौत:भाई-भांजी भी गायब; पड़ोसियों ने समझा हवन का धुआं निकल रहा
    Next Article
    सपा 328 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है:कांग्रेस को 75 सीटें देने की तैयारी; इनमें भी कई सीटों पर कैंडिडेट सपा का होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment