Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 15 दुकानों पर 21.20 लाख का जुर्माना:खाद्य सुरक्षा विभाग को बेसन, रोस्टेड चना और घी में मिली मिलावट, कार्रवाई तेज

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की लैब रिपोर्ट में बेसन, रोस्टेड चना और घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई है। इसके बाद 15 दुकानों पर कुल 21.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 2 महीने की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने जानकारी दी कि जिले की 18 दुकानों से रोस्टेड चना, छैना रसगुल्ला, मलाई घेवर, बेसन, बर्फी, लाल मिर्च पाउडर और घी जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। इन नमूनों को सील कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनमें से अधिकतर खाद्य पदार्थ असुरक्षित और अधोमानक पाए गए। सुनील कुमार ने बताया कि ये नमूने पहले भेजे गए थे और इनकी रिपोर्ट जनवरी तथा फरवरी महीने में लैब से प्राप्त हुई है। इन पर लगा जुर्माना सहायक आयुक्त सुनील कुमार के अनुसार, जिन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें गांव गोहरा आलमगीर स्थित अमित के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल पर 20 हजार रुपये, लज्जापुरी स्थित त्रिलोक के प्रतिष्ठान से बटर स्कॉच फ्लेवर आइसक्रीम पर 50 हजार रुपये और तगासराय स्थित विनोद के प्रतिष्ठान से रबड़ी पर 25 हजार रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गांव बदरखा में खालिद के प्रतिष्ठान पर राजधानी ब्रांड बेसन के लिए 50 हजार रुपये, पिलखुवा के मोहल्ला मठमलियान स्थित अनमोल के प्रतिष्ठान से जयपुरी कलाकंद पर 25 हजार रुपये, गांव बनखंडा स्थित किशन के प्रतिष्ठान से मिल्क क्रीम पर 25-25 हजार रुपये और गांव सरावनी स्थित जेपी डेयरी से पनीर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गढ़ में वकील के प्रतिष्ठान से रसगुल्ला पर 25 हजार रुपये, गांव शाहपुर चौधरी स्थित शेंकी के प्रतिष्ठान से पनीर पर 25 हजार रुपये और धीरखेड़ा स्थित श्री कृष्णा फूड से ए वन ग्रीन चिल्ली अचार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बहादुरगढ़ की तीन मीट दुकानों के मालिकों नन्हा, राशिद और सलमान कुरैशी पर 5-5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। मनिहारो वाली गली स्थित रिहान की मीट शॉप पर भी 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनके नमूने आए फेल रिलायंस रिटेल से रोस्टेड चना असुरक्षित मिला। जबकि श्रीनगर में अजय कुमार के यहां से लिया गया चने का नमूना भी असुरक्षित मिला। वहीं गढ़ में नितिन के यहां से लिया गया एडिबल वेजिटेबल फैट का सैंपल की रिपोर्ट भी अधोमानक आई। हापुड़ के बसंल बीकानेर की छैना रसगुल्ला भी अधोमानक पाया गया। धौलाना के विजय किराना स्टोर से बेसन का नमूना भी असुरक्षित और अधोमानक पाया गया। गांव टियाला से इकराक के मलाई घेवर का नमूना भी असुरक्षित, पिलखुवा के विनय गोयल से यहां से बेसन का नमूना भी अधोमानक पाया गया। जबकि सपनावत में कान्हा रेस्टोरेंट से बर्फी का नमूना बाह्य पदार्थ का पाया गया। गाजियाबाद के सलीम इलाही के यहां से लाल मिर्च का पाउडर अधोमानक, गढ़ से मनोज कुमार के यहां से बेसन बूंदी का लड्डू भी असुरक्षित पाया गया। गढ़ में ही हर्ष कंसल के यहां से लाल मटर नमकीन का सैंपल असुरक्षित पाया गया। गढ़ में ही कमरुज्जमा के यहां से सरसों का तेल, हापुड़ की शिवपुरी से विवेक सिंघल के यहां से बेसन का लड्डू, इंद्रलोक कॉलोनी से अनिल कुमार के यहां से सरसों का तेल, हंजला के यहां से अनार का जूस, सलीम खान ग़ाज़ियाबाद के यहां से घी का नमूना अधोमानक पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा पार्षद से ठेकेदार के चालक ने किया दुर्व्यवहार:इफ्तारी के लिए सामान खरीदने गए थे; इतने में गाड़ी उठाने लगे
    Next Article
    कौशांबी में पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव:गौराहार गांव में कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, कई हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment