Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा पार्षद से ठेकेदार के चालक ने किया दुर्व्यवहार:इफ्तारी के लिए सामान खरीदने गए थे; इतने में गाड़ी उठाने लगे

    1 hour ago

    1

    0

    सपा के पार्षद एवं वरिष्ठ नेता जियाउल इस्लाम के साथ मल्टीलेवल पार्किंग के ठेकेदार के चालक ने दुर्व्यवहार कर दिया। जियाउल इस्लाम इफ्तारी (रोजा खोलना) के लिए खाने का सामान लेने गोलघर स्थित रेस्टोरेंट में गए थे। इसी बीच मलटीलेवल पार्किंग के लिए सड़क से गाड़ी उठाने वाले वहां पहुंच गए। आरोप है कि पार्षद ने अपना परिचय दिया तो वाहन चालक ने उन्हें अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों में नोक-झोंक हुई। यह मामला अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र तक पहुंचा। उनके हस्तक्षेप के बाद वाहन चालक व ठेकेदार ने पार्षद से माफी मांगी। चालक के ड्यूटी से हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शाम लगभग 5 बजे जियाउल इस्लाम अपने वाहन से गोलघर स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाद्य पदार्थ लेने पहुंचे थे। जैसे ही गाड़ी खड़ी कर वह अंदर जाने को हुए तो मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन करने वाले ठेकेदार के आदमी गाड़ी उठाने वाले क्रेन के साथ वहां पहुंच गए। सड़क से गाड़ी उठाने का अभियान शुरू हुआ है। पार्षद ने उन्हें अपना परिचय दिया। गाड़ी लादने वाले लोग मान गए लेकिन चालक ने तत्काल इसका विरोध किया और पार्षद के परिचय को अनदेखा करते हुए गाड़ी उठाने को कहा। आरोप है कि उसने पार्षद के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद कुछ व्यापारी व पार्षद मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचे। वहां भी विवाद हुआ। पार्षद ने फोन कर इसकी जानकारी अपर नगर आयुक्त को दी। इसके बाद एक अधिकारी वहां पहुंचे। वह पार्षद के लेकर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के यहां गए। पार्किंग के संचालक ठेकेदार व आरोपी वाहन चालक को भी बुलाया गया। सूत्रों की मानें तो अपर नगर आयुक्त के समक्ष वार्ता के दौरान पार्षद काफी भावुक हो गए। इस बात की जानकारी होने पर अन्य पार्षदों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि जियाउल इस्लाम जैसे वरिष्ठ पार्षद के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। अपर नगर आयुक्त के सामने ठेकेदार व उसके चालक ने माफी मांगी। फिलहाल चालक को हटाने का निर्देश दिया गया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में ड्राइवर को हटा दिया गया है। पार्षद और ड्राइवर के बीच गाड़ी उठाने को लेकर छोटी मोटी बात थी। जिसे सुलझा लिया गया है। इधर नगर निगम द्वारा शहर के अलग अलग हिस्से में नो पार्किंग जोन में खड़ी दो पहिया और चार पहिया वाहन को उठाने का अभियान जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता ने खुलेआम की फायरिंग, VIDEO:मैनपुरी में शादी समारोह के दौरान पिस्टल से 3 राउंड चलाई गोली
    Next Article
    हापुड़ में 15 दुकानों पर 21.20 लाख का जुर्माना:खाद्य सुरक्षा विभाग को बेसन, रोस्टेड चना और घी में मिली मिलावट, कार्रवाई तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment