Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में बीएसए कार्यालय का शिक्षकों ने किया घेराव किया:टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एडीएम को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने हापुड़ में बीएसए कार्यालय का घेराव किया। शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने का विरोध किया। शाम को जोरदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में भी ADM को ज्ञापन सौंपा। शाम को कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया ने बताया कि आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी थोपा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह व्यवस्था सिर्फ शिक्षकों पर ही क्यों लागू की जा रही है, अन्य विभागों के लिए भी ऐसी ही परीक्षा होनी चाहिए। शिशौदिया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। जिला मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि शिक्षकों ने नियुक्ति के समय सभी आवश्यक अर्हताएं पूरी की थीं। उन्होंने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को 'अवसाद में धकेलने वाला' बताया, जिससे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होने की आशंका है। राजेंद्र यादव, अंशु सिद्धु, कविंद्र तोमर, महेश कुमार, सतेंद्र शिशौदिया, संजीव और संजय संदीप सहित अन्य शिक्षकों ने भारत सरकार से अध्यादेश लाकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने की मांग की। समस्याओं को लेकर आक्रोश शिक्षकों ने बीएसए और लेखा स्तर पर लंबित समस्याओं पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करेगा। ये रहे मौजूद इस प्रदर्शन में बबीता, रीना चौहान, अंशु, डॉ. अरुण, आनंद सैनी, दीपक अग्रवाल, योगेश सैनी, नाजिम, सुरेंद्र, इस्माइल, निशा, नीमा, अनंगपाल और सविता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संजीव शर्मा और सतेंद्र कुमार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज ताजमहोत्सव में कृष्णा अभीषेक संग होगी कॉमेडी नाइट्:कपिल शर्मा शो के फेम कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लिए मशहूर हैं कृष्णा
    Next Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी:मसाले और तेल के नमूने लिए; राई कुरिया, मिर्च पाउडर, तेल सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment