Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी:मसाले और तेल के नमूने लिए; राई कुरिया, मिर्च पाउडर, तेल सीज

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी नीरज कुमार शर्मा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत रघनिया रोड स्थित कपिल आनंद एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, श्रीनगर रुहेरी में छापा मारा गया। मौके पर सचिन खन्ना मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए तैयार ‘कैच ब्रांड’ जिंजर गार्लिक पेस्ट का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा अचार बनाने में प्रयुक्त लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, ‘अमृत गोल्ड ब्रांड’ सरसों का तेल और राई कुरिया के नमूने भी संग्रहित किए गए। कार्रवाई के दौरान 268 किलोग्राम राई कुरिया, 248 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर तथा 13 किलोग्राम सरसों का तेल (पीपे में) सीज कर खाद्य कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया। नमूने जांच के लिए भेजे सभी नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह, पारुल सिंह और सुरेंद्र कुमार गोड शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बीएसए कार्यालय का शिक्षकों ने किया घेराव किया:टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    अतीक के शूटर के रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार:प्रयागराज में एक दिन पहले हवा में गोलियां दागकर फैलाई थी दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment