Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में एमएलसी चुनाव कल, 16,163 मतदाता डालेंगे वोट:6 केंद्रों पर मतदान, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात; डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान होगा। जिले के 6 केंद्रों पर कुल 16,163 मतदाता अपने वोट डालेंगे। इनमें खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 11,937 और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,226 वोटर शामिल हैं। उधर गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही मतदान कर्मी जिला मुख्यालय पहुंचें। जहां उन्हें मतदान साम्रगी उपलब्ध कराई गई। DM कविता मीना ने बताया कि मतदान के लिए मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा, विकास खंड कार्यालय धौलाना, हापुड़, सिंभावली और गढ़ के साथ ही नगर पालिका परिषद हापुड़ को केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी से होगी निगरानी गुरुवार की सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कविता मीना और जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, पानी, बिजली, शौचालय और बैठने की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही मतपेटियों, मतदान सामग्री और मतदाता सूचियों की उपलब्धता की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने को भी कहा। चुनाव के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसडीएम और सीओ भी लगातार मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीओ की क्लीन चिट के बावजूद सफाई कर्मचारी निलंबित:DPRO ने की कार्रवाई, पिता की फर्म से संबंध न होने का दिया था स्पष्टीकरण
    Next Article
    गोरखपुर होकर चलेगी चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन:छठ-दिवाली पर यात्रियों को राहत मिलेगी ; AC के 14 कोच समेत होंगे 16 डिब्बे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment