Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में सपा का महंगाई, गैस किल्लत पर प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में खाली सिलेंडर रखकर नारेबाजी, कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान SDM को ज्ञापन भी सौंपा गया। खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे सपाई जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर रखकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने विशेष रूप से रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी से महिलाओं को हो रही परेशानी का जिक्र किया। गुर्जर ने जनपद में गैस की कालाबाजारी करने वाले सिंडिकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। जनता के मुद्दों की लड़ाई रहेगी जारी इसी कार्यक्रम के दौरान पार्टी की संगठनात्मक घोषणा भी की गई। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने पार्टी के सक्रिय नेता संजय सिंह यादव की कार्यशैली और निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें पुनः जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। संजय सिंह यादव ने पार्टी की नीतियों और जनता की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। इस प्रदर्शन में इकबाल कुरैशी, राजेश यादव, संजय गहलोत, पदम सिंह, श्याम सुंदर भुर्जी, जयवीर सिंह, पियूष वाल्मीकि, कुणाल मंडोरिया, रोहित पर्चा, पुरुषोत्तम वर्मा, मुताहिर सलमानी, ललित एडवोकेट, हेमंत गुप्ता, आदेश गोस्वामी, पवन चुग, आसिफ और युधिष्ठिर यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेशमा यादव, सीमा तनेजा, दीपिका चुग, अंजू, रूबी यादव, प्रीति रानी और शशि बाला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इस प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन:दो दिन बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को मिली राहत, धूप में खड़े होकर करते इंतजार
    Next Article
    मवाना खुर्द चौकी में खड़ी कार में लगी आग:बाल्टियों से बुझाई लपटें; दमकल देर से पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment