Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मवाना खुर्द चौकी में खड़ी कार में लगी आग:बाल्टियों से बुझाई लपटें; दमकल देर से पहुंची

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र की मवाना खुर्द पुलिस चौकी के मालखाने में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। दोपहर करीब तीन बजे अचानक भड़की आग घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मवाना खुर्द पुलिस चौकी के मालखाने में मुकदमों में बरामद कई वाहन खड़े थे। इसी दौरान वहां खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे चौकी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और ग्रामीणों ने बाल्टियों से बुझाई आग आग लगते ही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत आसपास मौजूद ग्रामीणों को बुलाया। सभी ने मिलकर बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंच सकता था। दमकल को दी सूचना, लेकिन समय पर नहीं पहुंची गाड़ी पुलिस ने आग लगने की सूचना भैंसा टोल स्थित फायर सर्विस और अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को भी दी थी। हालांकि, नजदीकी टोल से कोई दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। बाद में मटोरा मार्ग स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय से दमकलकर्मी पहुंचे, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। चौकी परिसर में खड़े हैं कई जब्त वाहन मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं और विभिन्न मुकदमों में बरामद किए गए वाहन खड़े रहते हैं। इन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंताएं जताई जाती रही हैं। ऐसे में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले साल भी हुई थी आगजनी की घटना बताया गया कि वर्ष 2025 में भी इसी पुलिस चौकी में अज्ञात शरारती तत्वों ने दर्जनों वाहनों में आग लगा दी थी। उस घटना में कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। इसके बावजूद वाहनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर उठे सवाल बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। थानों और चौकियों में खड़े लावारिस और मुकदमों से जुड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में सपा का महंगाई, गैस किल्लत पर प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में खाली सिलेंडर रखकर नारेबाजी, कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    गोरखपुर में रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ:जुमे पर रहा इबादत का माहौल, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने अदा की नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment