Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में SIR का आज अंतिम दिन:नई वोट के लिए 55 हजार ने आवेदन किए, 59 हजार को 27 मार्च तक देना होगा जवाब

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है। इसके साथ ही, जिले में 'नो मैपिंग' वाले 59 हजार लोगों को 27 मार्च तक नोटिस का जवाब देना होगा। 2.88 लाख लोगों को दिए थे नोटिस चुनाव कार्यालय के अनुसार, जिले में लगभग 55 हजार लोगों ने नई वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 जमा किए हैं। वहीं, करीब दो हजार लोगों ने नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज कराते हुए फॉर्म जमा किए हैं। जिले में कुल 2.88 लाख लोगों को 'नो मैपिंग' संबंधी नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 2.29 लाख लोगों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और उनके दस्तावेज जमा कराए गए हैं। शेष 59 हजार लोगों को 27 मार्च तक अपने नोटिस का जवाब देना अनिवार्य है। एसआईआर के तहत जिले की अनंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी को जारी की गई थी। इस सूची पर दावे और आपत्ति दर्ज कराने की प्रारंभिक अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने लोगों की समस्याओं और बढ़ते आवेदनों को देखते हुए इस समय सीमा को एक माह बढ़ाकर 6 मार्च कर दिया था। आयोग द्वारा बढ़ाई गई इस समय सीमा से लोगों को नई वोट बनवाने, नाम कटवाने और मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए अतिरिक्त समय मिला। 6 फरवरी तक जहां नई वोट के लिए लगभग 25 हजार फॉर्म-6, नाम कटवाने के लिए 500 फॉर्म-7 और संशोधन के लिए 5700 फॉर्म-8 जमा हुए थे, वहीं 5 मार्च तक नई वोट के आवेदनों की संख्या बढ़कर करीब 55 हजार पहुंच गई। सभी प्राप्त आवेदनों की जांच का कार्य विभिन्न स्थानों पर जारी है। 27 मार्च तक होगी सुनवाई मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के अभी तक के आदेशानुसार दावे और आपत्ति के लिए छह मार्च तक का समय है। नोटिस वाले मतदाताओं को सुनवाई के लिए 27 मार्च तक का समय दिया गया है। आवेदनों की जांच का कार्य जिले में जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में होली के बाद बदला मौसम का मिजाज:दिन का तापमान 33 होने के बाद भी देहात से सटे क्षेत्र में दिखाई दिया कोहरा
    Next Article
    इटावा में सीढ़ियों से गिरे किसान की मौत:परिजनों ने जिला अस्पताल की ओटी में तोड़फोड़ की, हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment