Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी:व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की, जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में एक टिंबर व्यापारी के घर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस द्वारा खुलासा न होने पर स्थानीय व्यापारियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार ने व्यापारियों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है। यह घटना मंगलवार को हुई थी। उस समय व्यापारी कुलदीप कुमार गोयल अपने प्रतिष्ठान पर थे, जबकि उनकी पत्नी मोनिका गोयल चंडी मंदिर गई हुई थीं। मंदिर से लौटने पर मोनिका गोयल ने घर का दरवाजा खुला और बेडरूम की लाइट जली देखी। शक होने पर उन्होंने अलमारी चेक की, जहां से आठ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। मोनिका गोयल ने तुरंत अपने पति कुलदीप कुमार गोयल को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर व्यापारियों के 'मॉर्निंग ग्रुप' के सदस्यों ने हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार से मुलाकात की। उन्होंने चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग करते हुए आशंका जताई कि ऐसी घटनाएं व्यापारियों में भय पैदा कर रही हैं। व्यापारियों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल और महामंत्री संजय अग्रवाल ने इस चोरी को व्यापारियों के लिए चिंताजनक बताया। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और चोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री अरुण सक्सेना बोले-कुतुबखाना पुल हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि:शहर के जाम से राहत मिली, 1400 एकड़ जमीन का विवाद सुलझते ही बरेली बनेगा इंडस्ट्रियल हब
    Next Article
    उन्नाव में 294 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट:‘ऑपरेशन दहन’ के तहत करोड़ों की ड्रग्स नष्ट की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment