Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 294 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट:‘ऑपरेशन दहन’ के तहत करोड़ों की ड्रग्स नष्ट की गई

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत 294 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किए हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की निगरानी में पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में की गई। न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए, जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 161 मामलों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। दही थाना क्षेत्र स्थित डी-1, डी-2 साइट नंबर-1 स्थित AOB प्राइवेट लिमिटेड के इन्सिनरेटर प्लांट में वैज्ञानिक विधि से इनका विनिष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए कुल 294.420 किलोग्राम मादक पदार्थों में 270.799 किलोग्राम अवैध गांजा शामिल था, जिसकी अनुमानित कीमत 67,69,975 रुपये है। इसके अतिरिक्त, 200 ग्राम स्मैक, 7.844 किलोग्राम चरस (अनुमानित कीमत 7,84,400 रुपये), 15.180 किलोग्राम डोडा (अनुमानित कीमत 1,21,440 रुपये) और 397 ग्राम अन्य मादक पदार्थ भी नष्ट किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त मादक पदार्थों को लंबे समय से न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें पारदर्शी तरीके से नष्ट किया गया, ताकि इनके दोबारा दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो सके। इस कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव सहित ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य और संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जनता से नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में टिंबर व्यापारी के घर लाखों की चोरी:व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की, जांच जारी
    Next Article
    विधायक अनिल पाराशर बोले-कोल विधानसभा का रूप बदला:हर दिन सेवक की तरह काम किया, तीसरी बार टिकट पर मजबूत दावेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment