Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में विहिप, बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद और हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित 'लव जिहाद' मामलों और देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं पर हो रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी इला प्रकाश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी नगर पालिका परिषद परिसर में एकत्र हुए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के अलग-अलग राज्यों में हिंदू समाज के साथ अत्याचार, लूटपाट और धर्मांतरण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर तत्काल कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक आईटी कंपनी से जुड़े हालिया मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने सरकार से इन मामलों में सख्त कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में राष्ट्रपति से ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया, ताकि भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी, जिला धर्माचार्य प्रमुख दीपक कुमार त्यागी, वरिष्ठ समाजसेवी अजय सुंदर नारायण सिंह त्यागी, विशेष संपर्क प्रमुख अरुण अग्रवाल, एडवोकेट विकास त्यागी, पंकज जैन, अजय तिवारी, आशुतोष और योगेश गोयल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में परशुराम जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा:कहा- पृथ्वी से अत्याचारियों का संहार कर इसे मुक्त किया, भूदेव की उपाधि प्राप्त की
    Next Article
    वाराणसी के नई सड़क पर मूर्ति खंडित का मामला:पुलिस ने फिर से कराया स्थापित, स्थानीय लोगों के कारवाई की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment