Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में परशुराम जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा:कहा- पृथ्वी से अत्याचारियों का संहार कर इसे मुक्त किया, भूदेव की उपाधि प्राप्त की

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार शाम 4 बजे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने एक विशाल शोभायात्रा निकाली। इसका आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आह्वान पर और जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में किया गया। शोभायात्रा हरबसपुर शुक्ला मैरिज से शुरू होकर कुल्हना मऊ स्थित भगवान परशुराम के मंदिर तक गई। मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन और मंगल दर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने भगवान परशुराम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम परम ब्रह्म परमेश्वर के छठे अवतार हैं, जिनका जन्म त्रेता युग में अक्षय तृतीया पर हुआ था। उनका मूल नाम राम था और शिव के आशीर्वाद से फरसा प्राप्त होने के बाद वे परशुराम कहलाए। चौबे ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम ने पृथ्वी से अत्याचारियों का संहार कर इसे मुक्त किया और 'भूदेव' की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने जौनपुर को जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि बताते हुए कहा कि कुल्हना मऊ में स्थापित भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा जनपद को यह संदेश देती रहेगी कि अत्याचार बढ़ने पर उसका अंत होगा। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख बक्सा पंडित श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश संरक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्रा प्राचार्य, राष्ट्रीय सचिव अवध नारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष वाराणसी जयेंद्र शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष संजीव पाठक, जिला प्रभारी दीपक पांडे सहित अजय कुमार त्रिपाठी, धर्म दत्त उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, कृष्णानंद दुबे, संतोष पाठक, सुनील पांडे, करुणा सागर चौबे, अनुज मिश्रा, प्रदीप मिश्रा और माला शुक्ला समेत हजारों लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में अष्टम वार्षिक महोत्सव:हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, विश्व शांति की कामना की
    Next Article
    हापुड़ में विहिप, बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद और हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment