Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी शुरू:डीएम ने नकल विहीन, पारदर्शी माहौल के लिए दिए सख्त निर्देश

    18 hours ago

    1

    0

    हापुड़। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने परीक्षाओं को निष्पक्ष, सकुशल और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए अधिकारियों तथा परीक्षा केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ आयोजित की जाएं। किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट व्यवस्था को लगातार चालू रखने, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्ट्रॉन्ग रूम की पुख्ता निगरानी के निर्देश दिए। कल से होगा प्रश्न पत्र वितरण प्रश्न पत्रों का वितरण 14 फरवरी को किया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए सभी 40 परीक्षा केंद्रों पर 14 फरवरी से परीक्षा समाप्ति तक दो-दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पूठिया ने जानकारी दी कि सभी केंद्र प्रभारियों को शासन की गाइडलाइन और निर्देश पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई है, ताकि परीक्षा संचालन में कोई समस्या न हो। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल में 8,294 छात्र और 7,398 छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि 87 परीक्षार्थी व्यक्तिगत श्रेणी के हैं। इंटरमीडिएट में 6,438 छात्र, 6,243 छात्राएं तथा 733 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत की पैमाइश के बाद पिलर उखाड़े, VIDEO:लखीमपुर-खीरी में किसान को जान से मारने की धमकी, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    सुल्तानपुर पांचोपीरन दरगाह पर सालाना उर्स आज से शुरू:कव्वाली समेत तीनों दिनों में होंगे कई कार्यक्रम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment