Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हार्डवेयर व्यापारी पर हमले के बाद बवाल:प्रयागराज में भीड़ ने ट्रैक्टर-बाइक फूंकी, जमकर पथराव, एक की हालत नाजुक

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नवाबगंज में हार्डवेयर व्यापारी व उसके भाई पर हमले के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां पथराव के साथ ही तोड़फोड़ व आगजनी की गई। एक ट्रैक्टर व बाइक फूंक दी गई और कार में तोड़फोड़ की गई। बवाल के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। इनमें से हार्डवेयर व्यापारी के भाई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। रात 10 बजे शुरू हुआ विवाद घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई। मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले मुन्ना यादव हार्डवेयर की दुकान संचालित करते हैं। रात में दुकान बंद करने के बाद वह अपने भाई नितिन के साथ घर लौट रहे थे। हथिगहां बाजार के पास वहीं के रहने वाले कालीचरण से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण इसी दौरान खबर फैल गई कि मुन्ना यादव व नितिन को घेरकर पीटा जा रहा है। इसकी सूचना पर मोहम्मदपुर गांव से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। मौके पर तोड़फोड़ शुरू हो गई। कालीचरण के घर पहुंचकर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उसके ट्रैक्टर में आग लगा दी और घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी फूंक दी। उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। रात 12 बजे के करीब हालात किए जा सके नियंत्रत जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बवाल शांत करा पाने में नाकाम रही। इसके बाद कई थानों की फोर्स लेकर अफसर मौके पर पहुंचे। तब जाकर भीड़ को खदेड़ा गया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद मौके पर स्थिति नियंत्रित की जा सकी। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। सुबह एक बार फिर मौके पर पहुंचकर अफसरों ने जांच पड़ताल की है। जमीन को लेकर चल रही थी रंजिश पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मुन्ना यादव और कालीचरण के बीच 2019 से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। रविवार रात घर लौटते वक्त मुन्ना व नितिन साथ थे। इसी दौरान कालीचरण के घर के पास से वह गाड़ी टर्न कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले मुन्ना से मारपीट हुई और बीचबचाव करने पर नितिन पर हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। यह खबर गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। डीसीपी बोले डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया , दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद की बात सामने आई है। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुन्ना यादव पक्ष से छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा मेरठ का शातिर परवेज सैफी अरेस्ट:डॉक्टरों की टीम को कानपुर लाता और ले जाता था, नोटों से खेलते VIDEO आया था
    Next Article
    नगर निगम मुख्यालय पर सपा विधायक का प्रदर्शन:रविदास मेहरोत्रा अपने पार्षद और नेताओं के साथ पहुंचे, नारेबाजी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment