Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा मेरठ का शातिर परवेज सैफी अरेस्ट:डॉक्टरों की टीम को कानपुर लाता और ले जाता था, नोटों से खेलते VIDEO आया था

    3 hours ago

    1

    0

    किडनी कांड के सबसे बड़े राजदार शातिर अपराधी मेरठ के परवेज सैफी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हाल ही में उसका डॉक्टर अफजाल के साथ 500–500 की नोटों की गडि्डयों से खेलते हुए वीडियो सामने आया था। परवेज किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ रोहित की टीम को कानपुर लाने–ले जाने का काम करता था। इसके लिए मेरठ का अंकित गाड़ियों की बुकिंग करता था। पुलिस का मानना है कि परवेज की गिरफ्तारी के बाद अब फरार आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। आरोपियों की तलाश में लगी है 8 टीमें किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह से जुड़ा मामला 30 मार्च को सामने आया था। केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में मेरठ की पारुल तोमर का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। बिहार के बेगूसराय के आयुष ने दलालों के जरिए किडनी बेची थी। इस मामले में पुलिस आहूजा अस्पताल के संचालक, IMA के उपाध्यक्ष डॉ प्रीति आहूजा, उनके पति सुरजीत आहूजा, राजेश, राम प्रकाश समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार डॉ रोहित, डॉ वैभव, डॉ अमित, डॉ अफजाल, डॉ अली की तलाश में 8 टीमें जुटी हुई हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मेरठ निवासी परवेज से पूछताछ की जा रही है, परवेज इस पूरे सिंडिकेट का सबसे बड़ा राजदार है। उसने बताया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वह डॉ रोहित की टीम को अपनी गाड़ी से 3 बार कानपुर लेकर आया था और गिरोह में उसकी बराबर की साझेदारी है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि परवेज के खिलाफ मेरठ में डकैती, लूट समेत विभिन्न धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मसवानपुर स्थित मेडीकेयर हॉस्पिटल के उठाए गए संचालक कन्नौज निवासी रोहन व नरेंद्र को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। उन्हें शहर न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में तलाक लेने वाली प्रणिता के सास-ससुर का दर्द:बोले- पोते के मुंडन में नहीं बुलाने पर बिगड़ी बात, दादा-दादी का अधिकार भी छीना
    Next Article
    हार्डवेयर व्यापारी पर हमले के बाद बवाल:प्रयागराज में भीड़ ने ट्रैक्टर-बाइक फूंकी, जमकर पथराव, एक की हालत नाजुक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment