Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हीरागंज में 15वां गणेश महोत्सव शुरू:15 को दिखाई जाएगी हनुमान अंश फिल्म, 18 को निकालेंगे गणेश जी बारात

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र के हीरागंज गांधी नगर में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नव युवक एकता कमेटी की ओर से 15वें गणेश महोत्सव का आयोजन 14 से 21 सितंबर तक किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को गणपति भगवान की प्रतिमा स्थापना एवं विधि-विधान से पूजन के साथ होगा। इसके बाद पूरे सप्ताह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर को गणेश जी की भव्य बारात निकाली जाएगी। 19 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जबकि 20 सितंबर को बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 21 सितंबर को गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार 15 सितंबर की रात 9 बजे से हीरागंज के राजा के दरबार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हनुमान अंश मूवी का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। गणेश महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    23 घंटे टीचर की भूमिका में रहे बीएल संतोष:राष्ट्रीय महामंत्री ने MLA की क्लास ली, शिकायत सुनी, पाठ पढ़ाया, डायरी में नोट कर दिल्ली ले गए
    Next Article
    बिग बॉस-20 शो में मैरी कॉम के कमेंट से विवाद:सानिया मिर्जा, सानिया नेहवाल से अपनी तुलना कर खुद को बेहतर बताया, टीम को मांगनी पड़ी माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment