Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा:ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया

    15 hours ago

    1

    0

    ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। 'हाजी अली' नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया। क्रू मेंबर्स ने बताया कि जहाज से किसी विस्फोटक जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद जहाज में आग लग गई। हालात बिगड़ने पर सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ा। इससे पहले 7 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा गुजरात के द्वारका का एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी अमेरिका और ईरान नेवी के बीच फायररिंग का शिकार हुआ था। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. तेहरान में युद्ध प्रभावित 80% इलाकों की मरम्मत पूरी: ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक राजधानी तेहरान में युद्ध से प्रभावित करीब 80% इलाकों की मरम्मत पूरी हो चुकी है। युद्ध में 60 हजार से ज्यादा रिहायशी इमारतें प्रभावित हुई थीं। 2. होर्मुज संकट से यूरोप में जेट फ्यूल की भारी कमी: IEA के मुताबिक मार्च में यूरोप को रोज 3.3 लाख बैरल जेट फ्यूल मिल रहा था, जो अप्रैल में घटकर सिर्फ 60 हजार बैरल रह गया। 3. लेबनान में इजराइली हमलों से मौतों का आंकड़ा 2,896 पहुंचा: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजराइली हमलों में अब तक 2,896 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 200 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। 4. अमेरिका IRGC नेटवर्क की जानकारी पर देगा 15 मिलियन डॉलर: अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की फंडिंग और वित्तीय नेटवर्क की जानकारी देने पर 15 मिलियन डॉलर इनाम का ऐलान किया है। 5. रिपोर्ट- सऊदी अरब ने मार्च में ईरान पर गुप्त हमले किए: रॉयटर्स ने अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि मार्च में सऊदी अरब ने ईरान पर जवाबी गुप्त हमले किए थे। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा- पार्टनर बनें, कॉम्पटीटर नहीं:ट्रेड वॉर में कोई नहीं जीतता; ट्रम्प बोले- आपसे दोस्ती सम्मान की बात
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में चीन के सीक्रेट पुलिस स्टेशन का खुलासा, न्यूयॉर्क का रहने वाला लू जियानवांग दोषी करार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment