Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्निया ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा:फिरोजाबाद में इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आसफाबाद के यादव नगर निवासी 46 वर्षीय राजेश कुमार शनिवार को स्टेशन रोड स्थित ओम हॉस्पिटल में हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसी दिन शाम को ऑपरेशन हुआ। आज मंगलवार को डॉक्टर ने छुट्टी करने की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर राजेश को उचित उपचार न देने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि मरीज की गंभीर स्थिति के बावजूद अस्पताल प्रबंधन उन पर छुट्टी कराने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो करीब तीन घंटे तक चला। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव अभी भी अस्पताल में रखा हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने कछुआ तालाब का निरीक्षण किया:गंदगी और जलकुंभी पर जताई चिंता, संरक्षण के दिए निर्देश
    Next Article
    गौतमबुद्ध नगर में 35 लाख के 121 गायब मोबाइल बरामद:पुलिस ने 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत मालिकों को वापस लौटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment