Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौतमबुद्ध नगर में 35 लाख के 121 गायब मोबाइल बरामद:पुलिस ने 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत मालिकों को वापस लौटाए

    4 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल नोएडा पुलिस ने 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत 121 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। ये फोन विभिन्न सार्वजनिक स्थानों से 2020 से लेकर अब तक गुम हुए थे। पुलिस की सर्विलांस सेल और सूरजपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल (CEIR portal) और तकनीकी निगरानी की मदद से इन फोनों को ट्रेस किया। जैसे ही गुम हुए मोबाइल फोन ऑन हुए, उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद कर लिया गया। एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने आज एक कार्यक्रम में सभी 121 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। उन्होंने बताया कि ये फोन बस, ऑटो, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गुम हुए थे, जिनकी शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई गई थीं। कई वर्षों बाद अपने फोन वापस पाकर लोगों ने नोएडा पुलिस के प्रयासों की सराहना की। कुछ मालिकों ने बताया कि उन्हें अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने कहा कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। बरामद किए गए फोनों में एक ऐसा मोबाइल भी शामिल है जो 2020 में गुम हुआ था, जिसे पाकर उसके मालिक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्निया ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा:फिरोजाबाद में इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा
    Next Article
    बस स्टैंड के पास चालक ने रेहड़ी वाले को पीटा:डायल 112 पुलिस पहुंची, रोडवेज कर्मियों से भी हुई कहासुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment