Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई डीएम ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण:एलपीजी किल्लत समझने पहुंचे, वितरण व्यवस्था व अभिलेख जांचे

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई डीएम अनुनय झा ने रविवार शाम को नगर क्षेत्र की गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिन्दपीर चौराहा स्थित दो गैस एजेंसियों पर पहुंचकर एलपीजी गैस की संभावित किल्लत और उपभोक्ताओं की समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने एजेंसियों की व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की, साथ ही गैस वितरण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि एजेंसी के बाहर बुकिंग से संबंधित आवश्यक सूचना प्रदर्शित नहीं की गई थी, जिसके कारण कुछ उपभोक्ता अनावश्यक रूप से खड़े दिखाई दिए। इस पर डीएम ने एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बुकिंग से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से बाहर प्रदर्शित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम बुकिंग के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग संभव होने की सूचना सार्वजनिक रूप से लगाई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने एजेंसी प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि गैस बुकिंग के 48 से 72 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में एजेंसी परिसर पर भीड़ एकत्र नहीं होनी चाहिए और वितरण व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित रखी जानी चाहिए। निरीक्षण के समय गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पाया गया और कहीं भी एलपीजी रिफिल की कमी नहीं मिली। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार और पूर्ति निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी व पुलिस बल साथ रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहां सैफी बने बसपा मंडल जोनप्रभारी:विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूती पर फोकस
    Next Article
    बिधनू पुलिस पर फायरिंग करने वाले को 3 साल कैद:न्यू आजाद नगर चौकी की बैरक से दरोगा का पार किया था बक्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment