Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई गोसंरक्षण में प्रदेश में अव्वल, बेहतर संचालन में योगदान:डीएम, सीडीओ गोधन समागम में होंगे सम्मानित

    12 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद ने निराश्रित गोसंरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'गोधन समागम-2026' में दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद में कुल 358 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इन आश्रय स्थलों में 70 हजार से अधिक पशु संरक्षित हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक संख्या है। इन 376 स्थलों पर 1277 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। समय पर फंड की मांग और पशुओं की बेहतर देखभाल के कारण ही हरदोई को प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान मिला है। गोवंश के लिए नियमित पोषाहार सुनिश्चित करने हेतु 662.76 हेक्टेयर चारागाह भूमि पर हरे चारे की बुआई की गई है। जनपद में 18 एकड़ में विकसित आमिरता पशु आश्रय स्थल एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जहां 1563 गोवंश संरक्षित हैं। इस स्थल पर वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, हवन सामग्री और दीया निर्माण के साथ-साथ मत्स्य पालन जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं, जो इसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक हैं। साहिवाल नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत 18 गोवंशों का सेक्स सॉर्टेड सीमेन से गर्भाधान कराया गया है। आश्रय स्थल के बेहतर संचालन में योगदान के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह सेनानी को भी सम्मानित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में नई सड़क बनी, हाथ लगाते ही उखड़ी, VIDEO:घटिया निर्माण खुली पोल, PWD पर उठे गंभीर सवाल
    Next Article
    शंकराचार्य की आवाज दबाने की साजिश:अमेठी में पूर्व MLC दीपक सिंह बोले- अपराधी को हथियार बनाया जा रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment