Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में नई सड़क बनी, हाथ लगाते ही उखड़ी, VIDEO:घटिया निर्माण खुली पोल, PWD पर उठे गंभीर सवाल

    14 hours ago

    1

    0

    महोबा में ननौरा से उरवारा मार्ग पर लाखों रुपए की लागत से बनी एक नई सड़क के घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। सड़क का निर्माण पूरा होने के कुछ ही घंटों बाद वह हाथ लगाते ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर लोक निर्माण विभाग (PWD) और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सदर तहसील क्षेत्र के उरवारा गांव को जोड़ने वाली इस सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिसके कारण सड़क बनने के तुरंत बाद ही कमजोर पड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि ग्रामीण जैसे ही अपने हाथों से सड़क की ऊपरी परत को छूते हैं, डामर और गिट्टी आसानी से उखड़कर अलग हो जाती है। बिना किसी मशीन या औजार के सिर्फ उंगलियों से सड़क का इस तरह उखड़ना लोक निर्माण विभाग के गुणवत्ता दावों पर प्रश्नचिह्न लगाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है। उनके अनुसार, निर्माण स्थल पर न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहता है और न ही गुणवत्ता की नियमित जांच की जाती है, जिससे मनमानी को बढ़ावा मिल रहा है। इस घटिया निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और विभाग के इंजीनियरों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से इस सड़क की तकनीकी टीम से उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए। फिलहाल, यह हाथ से उखड़ती सड़क महोबा में चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो को लेकर उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय ने कहा कि उनके संज्ञान में ये वीडियो आया है वायरल वीडियो को लेकर जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामभद्राचार्य बोले- UGC पर विचार नहीं हुआ तो गृहयुद्ध संभव:बस्ती में केंद्र सरकार को दी नसीहत, कहा- ऐसा कानून लागू नहीं होना चाहिए
    Next Article
    हरदोई गोसंरक्षण में प्रदेश में अव्वल, बेहतर संचालन में योगदान:डीएम, सीडीओ गोधन समागम में होंगे सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment