Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 11 सितंबर को बैंक हड़ताल:SBI से बैंक ऑफ बड़ौदा तक निकलेगी रैली; 8 सितंबर को काली पट्टी बांधेंगे कर्मचारी

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की स्थानीय इकाई की बैठक रविवार दोपहर 12 बजे शहर के एक होटल में हुई। बैठक में 11 सितंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। स्थानीय संयोजक राकेश पाण्डेय ने बताया कि हड़ताल के दिन सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा के गेट पर एकत्र होंगे। यहां विरोध प्रदर्शन करने के बाद बैंककर्मी एसपी ऑफिस रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा तक रैली निकालेंगे। हड़ताल से पहले काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध आंदोलन के तहत 8 सितंबर को सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान बाजू पर काली पट्टी बांधेंगे। इसके जरिए वे अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराएंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से पहले आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग बैंक शाखाओं का दौरा किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों को हड़ताल और प्रदर्शन की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी और अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जाएगी। UFBU की स्थानीय इकाई का भी गठन बैठक के दौरान हरदोई में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। इसमें क्षितिज पाठक को चेयरमैन और राकेश पाण्डेय को स्थानीय संयोजक चुना गया। स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी बैंक यूनियनों को एकजुट कर आंदोलन को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में हड़ताल के कार्यक्रम और कर्मचारियों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। SBI, PNB समेत कई बैंकों के प्रतिनिधि पहुंचे बैठक में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक और केनरा बैंक के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अनूप सिंह, गौरव गोयल, वर्षा मेहरोत्रा, वेदप्रकाश पाण्डेय, अजय मेहरोत्रा, अखिलेश मिश्रा, कौशलेंद्र शुक्ल, गौरव सिंह, अनादि ब्रम्ह, अनुज सिंह, पवन मिश्रा और अनिल समेत अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने हड़ताल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर भाग लेने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गाड़ी की टक्कर से ट्रक चालक की मौत:सड़क पार करते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ड्यूटी से लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; बरेली में इलाज के बाद पीलीभीत लाए, देर रात तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment