Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 63 सफाई कर्मचारियों की संबद्धता खत्म:मूल राजस्व ग्राम में ही करनी होगी ड्यूटी, DPRO बोले- आदेश नहीं मानने पर वेतन रूकेगा

    17 minutes ago

    1

    0

    देवरिया में 63 सफाई कर्मचारियों पर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) ने कार्रवाई की है। ये कर्मचारी दूसरे स्थानों पर ड्यूटी कर रहे थे। DPRO ने उनकी संबद्धता तुरंत खत्म कर दी है। अब उन्हें अपने मूल राजस्व ग्राम में ही काम करना होगा। आदेश न मानने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। विभाग के आदेश के मुताबिक, सफाई कर्मचारियों को अब उसी राजस्व ग्राम में काम करना होगा, जहां उनकी तैनाती हुई थी। उन्हें किसी और ग्राम पंचायत या जगह पर अटैच करके काम नहीं कराया जाएगा। अधिकारियों को इस आदेश का तुरंत पालन कराने को कहा गया है। बताया गया है कि सफाई कर्मचारियों की संबद्धता को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी। इसके अलावा, सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता राघवेंद्र द्विवेदी ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद ही विभाग ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। DPRO ने यह भी निर्देश दिया है कि सफाई कर्मचारियों का वेतन ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के बाद ही दिया जाए। इसका मतलब है कि कर्मचारी की ड्यूटी और काम की पुष्टि होने के बाद ही वेतन का भुगतान होगा। आदेश में साफ कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी तय जगह पर ड्यूटी नहीं करता या आदेश नहीं मानता, तो उसका वेतन रोका जाएगा। उस पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। इसी कड़ी में करीब 63 सफाई कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। विभाग का कहना है कि यह कदम सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। इससे यह भी पक्का होगा कि कर्मचारी अपने मूल गांव में मौजूद रहें। अब सभी कर्मचारियों को अपने मूल राजस्व ग्राम में ही सफाई का काम करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत:चंदौली में हैंडपंप की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, 3 मजदूर घायल
    Next Article
    पीलीभीत में बुजुर्ग ने देवहा नदी में लगाई छलांग:पुल पर मिली लाठी-चप्पल; गोताखोरों से तलाश जारी, नहीं मिला सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment