Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 31 साल बाद फरवरी में रमजान शुरू:मस्जिदों में तरावीह का आगाज, बाजारों में इफ्तारी की धूम

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई में इबादत और रहमत का पवित्र महीना रमजान बुधवार, 18 फरवरी से शुरू हो गया है। चांद के दीदार के साथ ही पूरे जनपद में अकीदत का माहौल है। मुस्लिम समुदाय ने पहली सहरी के साथ रोजे की शुरुआत की। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, लगभग तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद रमजान का महीना फरवरी में आया है। इससे पहले वर्ष 1994 और 1995 में रमजान फरवरी में शुरू हुए थे। इस बार फरवरी में रमजान आने से रोजेदारों को हल्की ठंड के खुशनुमा मौसम में इबादत करने का अवसर मिल रहा है, जिससे दिन गुजारना अपेक्षाकृत सहज होगा। हरदोई शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में तरावीह की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इशा की नमाज के बाद हाफिजों द्वारा कुरआन पाक सुनाया जा रहा है। पंडरवा किला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया है। प्रशासन ने भी मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रमजान शुरू होते ही बाजारों में खजूर, फलों और लच्छों की दुकानें सज गई हैं। शाम के समय इफ्तार के सामान की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। आज, 19 फरवरी को रोजेदार शाम 06:29 बजे इफ्तार करेंगे, जबकि कल सुबह सहरी का समय 05:27 बजे समाप्त होगा। अकीदतमंदों ने रमजान के मौके पर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में धारदार हथियार से भाई-भाभी की हत्या:तीसरा भाई गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; आरोपी फरार
    Next Article
    बलिया में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:खेत में की दरिंदगी, मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी; 5 आरोपियों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment