Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:खेत में की दरिंदगी, मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी; 5 आरोपियों पर केस दर्ज

    7 hours ago

    1

    0

    बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन हुई, जब छात्रा खेत में शौच के लिए गई थी। पीड़िता ने आज दसवीं की परीक्षा देने से पहले अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के हाथ में दर्द होने पर उसने घटना के बारे में बताया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, शौच के लिए गई छात्रा के साथ यादव बिरादरी के लगभग छह लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके घर वालों को मार दिया जाएगा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसी डर से छात्रा चुप थी। पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि गड़वार थाना को 15 फरवरी की घटना की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि चार नामजद और एक अज्ञात लड़के ने नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और लोगों से बातचीत की जा रही है। एसपी ने पुष्टि की कि तहरीर के आधार पर चार लोग नामजद हैं और एक अज्ञात है। उन्होंने बताया कि घटना 15 फरवरी की शाम की है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि वे पीड़िता से बात करेंगे और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 31 साल बाद फरवरी में रमजान शुरू:मस्जिदों में तरावीह का आगाज, बाजारों में इफ्तारी की धूम
    Next Article
    गंगापुल पर 5 मिनट की दूरी में 30 मिनट लगरहे:कानपुर में गड्डो की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, हाइवे पर 5 किमी. के जाम में 6 एम्बुलेंस फंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment