Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 5 दिन से लापता युवक का शव मिला:गंगा किनारे मिली क्षत-विक्षत बॉडी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एक युवक का शव सोमवार दोपहर गंगा नदी के किनारे कुसुमखोर पुल के नीचे मिला। मृतक की पहचान खद्दीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय उपकार राजपूत के रूप में हुई है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपकार के भाई रामप्रकाश ने बताया कि उपकार बेड़ीजोर में टेंट की दुकान चलाता था। वह 11 फरवरी को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 13 फरवरी को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों और दिब्बापुरवा निवासी एक युवक ने मिलकर उपकार की हत्या की और शव नदी में फेंक दिया। परिजनों के अनुसार, लगभग एक महीने पहले ट्रैक्टर की चाबी को लेकर उपकार का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि अरवल पुलिस समय पर सक्रिय होती, तो उपकार की जान बच सकती थी। घटना से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। मृतक का गांव कुसुमखोर से 31 किलोमीटर दूर है, जिससे यह सवाल उठता है कि वह वहां तक कैसे पहुंचा। उपकार का मोबाइल गायब है, हालांकि उसके भाई ने बताया कि 14 फरवरी की रात उपकार का व्हाट्सएप ऑनलाइन दिखा था। शव के चेहरे पर घाव के निशान मिले हैं और उसकी जेब से एक ट्रैक्टर की चाबी भी बरामद हुई है। अरवल थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पेट्रोल से नहलाया, VIDEO:नशे में धुत युवकों से हुई मारपीट, बीच-बचाव में युवक को धक्का देकर गिराया
    Next Article
    झांसी में किसान ने खेत पर सुसाइड किया:ससुर ने बताया- जंगली जानवरों ने फसल खराब की, इससे दुखी होकर जहर खाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment