Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में किसान ने खेत पर सुसाइड किया:ससुर ने बताया- जंगली जानवरों ने फसल खराब की, इससे दुखी होकर जहर खाया

    10 hours ago

    1

    0

    झांसी से सटे ललितपुर में एक किसान ने सुसाइड कर लिया। उसके ससुर का दावा है कि जंगली जानवरों ने फसल खराब कर दी थी। इससे दुखी होकर उसने खेत पर जाकर जहर खा लिया। परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला ललितपुर के चिरावनी गांव का है। 4 लाख रुपए कर्ज था किसान का नाम पान सिंह राजपूत (36) पुत्र हल्के राजपूत था। वह तालबेहट थाना क्षेत्र के चिरावनी गांव का रहने वाला था। उसके ससुर दीप सिंह ने बताया- मेरे दामाद पान सिंह के ऊपर लगभग 4 लाख रुपए का कर्ज था। ये कर्ज उसने अपने और बेटी के इलाज के लिए लिया था। पहले मूंगफली की फसल नहीं हुई और अब गेंहू की फसल को जंगली जानवरों ने उजाड़ दिया। इससे पान सिंह दुखी थी। रविवार को वह खेत पर गए और फसल को देखकर जहर खा लिया। घर आकर उन्होंने जानकारी दी तो तालबेहट ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पान सिंह का एक बेटा कल्ला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 5 दिन से लापता युवक का शव मिला:गंगा किनारे मिली क्षत-विक्षत बॉडी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    योगी-शंकराचार्य विवाद पर रितेश्वरानंद बोले-‘संवाद से सुलझेंगे मतभेद’:घटनाक्रम को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment