Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पेट्रोल से नहलाया, VIDEO:नशे में धुत युवकों से हुई मारपीट, बीच-बचाव में युवक को धक्का देकर गिराया

    12 hours ago

    1

    0

    चुन्नीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर दबंग कर्मचारियों ने दो बाइकों पर सवार चार युवकों को झगड़े के बाद पेट्रोल नहला दिया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें एक वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारियों व युवकों के बीच धक्का–मुक्की, गाली गलौज होते हुए दिख रही है। दूसरे वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मी झगड़े के बाद युवकों को पेट्रोल से नहलाते हुए नजर आ रहे है, बीच बचाव को आए दूसरे युवक को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया गया। पहले देखिए घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… कर्मचारी पंप से कैश गायब करने का लगा रहे थे आरोप सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप के दबंग कर्मचारी दो युवकों को पकड़े हुए दिख रहे है, एक युवक को करीब 3 से 4 कर्मचारी मशीन के पास दबोचे खड़े है, जबकि दूसरा कर्मचारी एक युवक की शर्ट पकड़ कर उससे गाली–गलौज करता दिख रहा है। इसके बाद कर्मचारी पंप का कैश गायब होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में कर्मचारी युवकों पर नोजल से पेट्रोल डालते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं पेट्रोल से बचने के लिए एक युवक पंप पर बाइक छोड़ भाग खड़ा हुआ। पेट्रोल पंप कर्मियों की इस करतूत को देख सड़क पर राहगीरों की भीड़ लग गई। साथ ही कुछ लोगों ने आग व विस्फोट होने की आशंका को देख एतराज भी जताया। चर्चा है कि बाइक सवार युवक भी नशे में धुत थे, जिसको लेकर विवाद हुआ। डीसीपी बोले-गर्मी का है वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में कर्नलगंज पुलिस जुटी। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो गर्मी का बताया जा रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है, पेट्रोल पंप कर्मियों व युवकों की तलाश की जा रही है। अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अरविंद पार्क समिति ने पथ विक्रेताओं को किया जागरूक:लखनऊ में अधिकारों और कानूनी प्रावधानों पर सम्मेलन
    Next Article
    हरदोई में 5 दिन से लापता युवक का शव मिला:गंगा किनारे मिली क्षत-विक्षत बॉडी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment