Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 7 महीने से मानदेय लंबित:मनरेगा कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी, 6 मार्च को कार्य बहिष्कार करेंगे

    12 hours ago

    1

    0

    मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद के मनरेगा कर्मियों ने लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। कार्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने जिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों ने बताया कि जुलाई 2025 से अब तक ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बताया कि दीपावली के बाद अब होली पर भी वेतन न मिलने से उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने इस स्थिति को संविधान के अनुच्छेद 21 में वर्णित "जीवन के अधिकार" का उल्लंघन बताते हुए तत्काल भुगतान की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने 23 फरवरी 2026 को ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से मिलकर भी इस समस्या से अवगत कराया था। महासंघ ने आरोप लगाया है कि विभागीय कार्यों के अतिरिक्त एसआईआर और क्रॉप सर्वे जैसे दायित्व निभाने के बावजूद कर्मचारियों का भुगतान लंबित है। उन्होंने अपने आंदोलन की रूपरेखा भी घोषित की है। इसके तहत, 3 मार्च से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, 6 मार्च को कार्य बहिष्कार पर निर्णय लिया जाएगा और 9 मार्च को मुख्यमंत्री से जनता दर्शन कार्यक्रम में मुलाकात की जाएगी। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित मानदेय और ईपीएफ देयता का निस्तारण करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी जनता पार्टी ने उन्नाव में प्रदर्शन किया:यूजीसी के समर्थन में नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    सहारनपुर से होकर गुजरेगी अमृतसर-पटना स्पेशल:तीन फेरे लगाएगी, होली के मद्देनजर लिया गया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment