Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 8 जजों की तैनाती:एडीजे कैडर के 5 न्यायाधीश मिले, 6 न्यायाधीशों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद में न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। उच्च न्यायालय द्वारा जारी वार्षिक तबादला सूची के तहत जिले में आठ नए न्यायाधीशों की तैनाती की जा रही है, जबकि छह न्यायाधीशों का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है। अपर जिला जज कैडर के पांच न्यायाधीश हरदोई आ रहे हैं। इनमें बरेली से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, एटा से दिनेश गौर, सोनभद्र से शैलेंद्र यादव, प्रयागराज से फारूक इनाम सिद्दीकी और गाजियाबाद से परमेंद्र कुमार शामिल हैं। वहीं, हरदोई में तैनात अपर जिला जज सुनील कुमार सिंह का तबादला बिजनौर कर दिया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) प्रवीण कुमार गौतम को कासगंज स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर मिर्जापुर से आनिमा मिश्रा हरदोई में कार्यभार संभालेंगी। सिविल जज जूनियर डिवीजन कैडर में भी फेरबदल हुआ है। राकेश चौरसिया को हरदोई में तैनात किया गया है, जिन्हें ग्राम न्यायालय संडीला में जिम्मेदारी मिलेगी। मोहम्मद जीशान खान को घोरावल (सोनभद्र), नेगी चौधरी को रामपुर और संदीप मणि त्रिपाठी को बस्ती स्थानांतरित किया गया है। अपर सिविल जज प्रियंका चौधरी को मथुरा भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रियल शर्मा को बनारस से स्थानांतरित कर सवाईजपुर ग्राम न्यायालय में तैनाती दी गई है। सभी न्यायाधीशों को 15 अप्रैल तक अपना कार्यभार छोड़ने और नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में कांग्रेस का भाईचारा सम्मेलन:लल्लू और रशीद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सभी को मिलकर बदलनी होगी सरकार
    Next Article
    जयपुर में करण औजला के कॉन्सर्ट में बिना-पास एंट्री विवाद:आयोजक बोले- पुलिस मनमानी कर रही; सिंगर ने कहा- सपना बड़ा देखो, आज मजा आ रहा-VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment