Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर में करण औजला के कॉन्सर्ट में बिना-पास एंट्री विवाद:आयोजक बोले- पुलिस मनमानी कर रही; सिंगर ने कहा- सपना बड़ा देखो, आज मजा आ रहा-VIDEO

    3 hours ago

    1

    0

    जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट शुरू हो गया है। खम्मा घणी के साथ सभी का अभिवादन करते हुए करण औजला ने कहा कि वे बहुत दिनों बाद जयपुर आए हैं और आज उन्हें बहुत मजा आ रहा है। मेरे साथ आपको भी मजे करने है। करण औजला ने आगे कहा- आगे वाली ऑडियंस फोन में बिजी है, जबकि पीछे वाली जमकर एंजॉय कर रही है। पता नहीं लोग दिन में भी फोन में लगे रहते हैं और अभी रात में भी लगे हुए हैं। मैं यहां यूथ से यही कहूंगा कि जो लाइफ में कर रहे हो, वही करते रहो, बस सपना बड़ा देखो। सिंगर करण औजला, जिन्हें प्यार से 'गीतों की मशीन' भी कहा जाता है। कॉन्सर्ट का आयोजन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया गया है। कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की स्पेशल एंट्री होगी। करण औजला को सुनने के लिए न केवल राजस्थान, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे हैं। करण शनिवार रात जयपुर पहुंचे थे। कॉन्सर्ट में पुलिस द्वारा बिना पास के अपने लोगों को एंट्री करवाने की बात सामने आई है, जिसके चलते काफ़ी संख्या में लोग बिना पास के अंदर पहुंच गए। आयोजकों ने कहा- पुलिस को काफी पास दिए गए है, लेकिन फिर भी यहां पर दबाव में बिना पास एंट्री दिलवाई जा रही है। साथ ही, कॉन्सर्ट में लोगों के फोन चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 8 जजों की तैनाती:एडीजे कैडर के 5 न्यायाधीश मिले, 6 न्यायाधीशों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण
    Next Article
    बेंगलुरु ने चेन्नई को 251 रन का टारगेट दिया:IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर, टिम डेविड ने 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment