Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अवैध डेयरियों और अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान:शिकायतों और गंदगी को देखते हुए होगा एक्शन, कब्जा मुक्त कराएंगे इलाका

    16 hours ago

    1

    0

    हरदोई शहर में अवैध डेयरियों और अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। शहर के कई इलाकों से मिल रही शिकायतों और गंदगी की समस्या को देखते हुए जल्द ही एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने इस बार प्रभावी कार्रवाई का दावा किया है। अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि अभियान को नए तरीके से लागू किया जाएगा। पहले की तरह कई जगहों पर हल्की कार्रवाई के बजाय, इस बार एक-एक वार्ड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। टीम तब तक एक वार्ड में रहेगी जब तक अवैध कब्जे और गंदगी पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती। शहर के कई हिस्सों में लंबे समय से डेयरियां आबादी के बीच संचालित हो रही हैं। इनसे निकलने वाली गंदगी, गोबर और बदबू से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन डेयरियों के कारण कई जगहों पर नालियां चोक रहती हैं और सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन जाती है, जिससे यातायात भी प्रभावित होता है। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि अब शहर के भीतर ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध डेयरियों को हटाकर उन्हें शहर से बाहर निर्धारित स्थानों पर भेजा जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान की शुरुआत खजांची टोला वार्ड से होगी। पहले चरण में इस वार्ड में अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर पालिका का मानना है कि इस पहल से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
    Next Article
    श्रावस्ती में अग्निकांड रोकथाम को लेकर डीएम सख्त:SDM नोडल अधिकारी नियुक्त, फसल अवशेष जलाने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment