Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

    14 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। यह आग सबसे पहले कलियनापुर गांव में लगी थी। यहां विपिन तिवारी, रविकांत तिवारी, मातादीन यादव, राम बहादुर यादव, विनोद यादव और लविश यादव सहित कई किसानों की लगभग 12 से 13 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। तेज हवाओं के कारण आग जल्द ही बरहूपुर, नवाबाद, भिवनी और वारीकलां जैसे पड़ोसी गांवों तक फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। इस भीषण अग्निकांड में खड़ी फसल के साथ-साथ एक हार्वेस्टर मशीन भी जलकर नष्ट हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के कर्माही गांव में भी शॉर्ट सर्किट के कारण कई बीघा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन कई स्थानों पर दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में ग्रामीणों ने बाल्टियों, पंपसेट और उपलब्ध अन्य संसाधनों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किसानों ने अपनी जलती फसलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में सैकड़ों बीघा फसल का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेकड़ा में फर्जी अवैध क्लीनिक के संचालन का आरोप:सीएमओ बोले- शिकायत मिलने पर कराएंगे जांच
    Next Article
    हरदोई में अवैध डेयरियों और अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान:शिकायतों और गंदगी को देखते हुए होगा एक्शन, कब्जा मुक्त कराएंगे इलाका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment