Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में भीषण सड़क हादसा:बारात से लौट रहे दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

    16 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले में पिहानी मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में बारात से लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा पिहानी-महोली मार्ग पर पावर हाउस के आगे भट्ठे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटरा निवासी महावीर सिंह और अमरीश सिंह पिहानी स्थित बाबा मैरिज लॉन में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह के बाद वे अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासी आकाश भारती, राहुल वर्मा और राजू बाजपेई तुरंत मदद के लिए पहुंचे। राहगीरों की सूचना पर कांस्टेबल आनंद शुक्ला, प्रफुल्ल यादव और गर्वित सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायलों को पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों की हालत अत्यंत चिंताजनक बताई। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारकर फरार हुई कार की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत:पिहानी-महोली मार्ग पर हुआ हादसा, माता-पिता गंभीर घायल
    Next Article
    शाहजहांपुर में तहसीलदार को बंधक बनाने के वीडियो सामने आए:कार्यालय में तीन घंटे हंगामा, मनाने आए सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और इंस्पेक्टर को वापस जाना पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment