Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में चलती बाइक से अधेड़ को खींचा:जमीन विवाद में लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक अधेड़ किसान पर जानलेवा हमला किया गया। दबंगों ने चलती बाइक से उनका कॉलर पकड़कर नीचे खींच लिया और लाठी-डंडों व बेल्ट से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना मंगलवार रात की है। बरुआ हार गांव निवासी 57 वर्षीय इंद्रजीत पाल पेशे से किसान हैं। उनके पुत्र जगतराम पाल ने बताया कि गांव में उनकी डेढ़ बीघा पट्टे की जमीन है, जिस पर गांव के ही एक पिता-पुत्र सहित तीन लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। जगतराम के अनुसार, 1 जून को राजस्व टीम (लेखपाल और कानूनगो) की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश भी हो चुकी है। इस कार्रवाई से बौखलाए आरोपी लगातार उनसे रंजिश रख रहे थे। बाइक से इंद्रजीत का कॉलर पकड़कर खींचा मंगलवार रात जब इंद्रजीत संडीला से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे, तभी भूढ़खेड़ा और गनौरा गांव के बीच घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका। उन्होंने चलती बाइक से इंद्रजीत का कॉलर पकड़कर खींचा, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों और बेल्ट से मरणासन्न होने तक पीटा। इंद्रजीत की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे, जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इंद्रजीत को तुरंत कछौना सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएस चंद्र कुमार ने स्वयं घायल का हालचाल जाना। परिजनों का कहना है कि वे पहले इंद्रजीत का इलाज करा रहे हैं, जिसके बाद कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ सख्त तहरीर देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वन चेतना केंद्र के पास युवक का शव मिला:फर्रुखाबाद पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    खेमपिपरा रोड पर गहरा गड्ढा बना राहगीरों के लिए मुसीबत:राम आधार की दुकान के पास बना जानलेवा गड्ढा, लोगों में नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment