Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में गेस्ट हाउस संचालक की हत्या:थाने से एक किमी दूर जंगल में मिला लहूलुहान शव, पास में पड़ा था बांका

    23 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद के लोनार थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस संचालक की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उनका शव थाने से महज एक किलोमीटर पहले जंगल में मिला। मृतक की पहचान 43 वर्षीय अनिल कुमार भदौरिया (मुन्नू सिंह) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नक्टोरा पुरिया के रहने वाले थे। वे अपने परिवार के साथ गेस्ट हाउस में ही रहते थे। आज सुबह करीब 10:30 बजे वे मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। शाम लगभग 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लोनार थाने से एक किलोमीटर पहले राजबहादुर महाविद्यालय के पास जंगल में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा है। घटनास्थल पर मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। शव के पास ही एक बांका बरामद हुआ, जिससे आशंका है कि इसी धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गाँव के ही पाँच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी मीणा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से बैंक सेवाएं प्रभावित:सोनभद्र में कर्मचारियों ने भर्ती और निजीकरण रोकने की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में होगा होगा फ्लावर शो:नगर निगम में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment