Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में खूनी तांडव, 56 घंटों में चार हत्याएं:जिले में दहशत, पुलिस प्रशासन पर सवाल

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में पिछले 56 घंटों के भीतर चार हत्याओं से हड़कंप मच गया है। इन वारदातों ने जिले में भय का माहौल पैदा कर दिया है। इन घटनाओं के पीछे पुरानी रंजिश और जुए से जुड़े विवाद मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। पहली घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव में हुई। यहां अक्षय सिंह (36) की सरेआम हत्या कर दी गई। यह वारदात 2022 के एक प्रेम प्रसंग के प्रतिशोध में की गई। हमलावरों ने अक्षय को भाले और डंडों से मारा, जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके दिल, फेफड़े और लिवर फटने की पुष्टि हुई। अक्षय ने जान बचाने के लिए एक घर में शरण ली थी, लेकिन हमलावरों ने उन्हें बाहर घसीटकर तब तक पीटा जब तक उनकी मृत्यु नहीं हो गई। दूसरी घटना संडीला के ग्राम मीतौ में सामने आई, जहां किसान हुकुम सिंह यादव (53) की सोते समय हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने भारी वस्तु से उनका सिर कुचल दिया। वारदात के दौरान हुकुम सिंह की एक उंगली भी कटकर पास गिरी मिली। इस मामले में कोई पुरानी रंजिश सामने नहीं आई है, और परिजनों ने भी किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है, जिससे पुलिस के लिए यह मामला एक चुनौती बना हुआ है। तीसरी वारदात शाहाबाद के अमिरता गांव में हुई। श्रीदेवी (45) अपने बच्चों के साथ खेत में प्याज लगा रही थीं। जब बच्चे मां के लिए खाना लेने घर गए और वापस लौटे, तो उन्होंने खेत में खून बिखरा देखा। पास के गेहूं के खेत में श्रीदेवी का गला रेता हुआ शव मिला। यह घटना ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। चौथी वारदात लोनार थाने के करीब हुई। यहां गेस्ट हाउस संचालक अनिल सिंह भदौरिया (43) की दिनदहाड़े हत्या ने सनसनी फैला दी। थाने से महज एक किलोमीटर दूर राज बहादुर डिग्री कॉलेज के पास उनका लहूलुहान शव मिला। चर्चा है कि जुए के फड़ पर 5 लाख रुपये के विवाद में साथियों ने ही अनिल को दौड़ा-दौड़ाकर बांके से काट डाला। पुलिस ने मौके से खून से सना बांका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बेहटा गोकुल मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, वहीं शेष घटनाओं के अनावरण के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पति-ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज:दहेज में ऑटो रिक्शा न मिलने पर पत्नी को पीटा, घर से निकाला
    Next Article
    शाहजहांपुर सड़क हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई:तिलक लेकर जाते समय हुए हादसे में पिता ने भी दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment