Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पति-ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज:दहेज में ऑटो रिक्शा न मिलने पर पत्नी को पीटा, घर से निकाला

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दहेज में ऑटो रिक्शा न मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुवायां थाना क्षेत्र के कनपारा गांव की रहने वाली अंजू देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 मई 2025 को लखीमपुर जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के मोनू से हुई थी। अंजू के अनुसार, शादी में उसके पिता ने सात लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें कुछ नकद भी शामिल था। हालांकि, पति और ससुराल पक्ष के लोग इस दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उससे दहेज में एक ऑटो रिक्शा की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। 18 जनवरी को उसे जमीन पर गिराकर उसके पहने हुए जेवर छीन लिए गए। जब स्थानीय लोग इकट्ठा हुए, तो पति उसे बाइक से मायके के बाहर छोड़कर भाग गया। अंजू देवी ने बताया कि 24 जनवरी को पति फिर उसके मायके आया और दोबारा ऑटो रिक्शा की मांग की। जब उसने मना किया, तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि ऑटो रिक्शा के बिना वह उसे साथ नहीं रखेगा। पीड़िता ने पहले थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में विवादित इंस्पेक्टर को CCTNS का सौंपा प्रभार:फर्जी मुठभेड़ में दिव्यांग वृद्ध को भेजा था जेल, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को किया है तलब
    Next Article
    हरदोई में खूनी तांडव, 56 घंटों में चार हत्याएं:जिले में दहशत, पुलिस प्रशासन पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment