Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में मजदूर के खाते से 3.89 लाख निकाले:मोबाइल हैक कर 5 बार में फोन-पे से रकम ट्रांसफर, अज्ञात पर केस

    17 hours ago

    2

    0

    हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ला निवासी मजदूर के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 5 बार में कुल 3,89,853 रुपए निकाल लिए। आरोप है कि ठगों ने मोबाइल हैक कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2:52 बजे आईटी एक्ट और धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर के मुताबिक, आलू थोक निवासी तौहीद अली पुत्र असगर अली मजदूरी करते हैं। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की सिनेमा रोड शाखा में है। वह मोबाइल पर फोन-पे के जरिए बैंक खाता चलाते थे। आरोप है कि 19 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026 के बीच साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर खाते से रकम निकाल ली। पांच लेनदेन में निकाले गए 3,89,853 रुपए पीड़ित के अनुसार, 19 नवंबर को लाले कोल के नाम से 80 हजार और रेजुवाना हार्डवेयर के नाम से 10 हजार रुपए निकाले गए। 20 नवंबर को नीरज कुमार के खाते में 99,988 रुपए ट्रांसफर हुए। इसके बाद कपिल धुर्वे और 23 नवंबर को रितीश असवाल के नाम से 99,977 रुपए निकाले गए। तौहीद अली ने सभी लेनदेन की ट्रांजैक्शन आईडी और UTR नंबर पुलिस को सौंपे हैं। खाता बंद कराया, साइबर सेल कर रही जांच खाते से लगातार रुपए कटने की जानकारी होने पर तौहीद अली ने बैंक खाता बंद करा दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली शहर में तहरीर देकर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन लेनदेन के विवरण की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 2.08 लाख रुपए:रामपुर में पुलिस ने पीड़ित को 1.18 लाख लौटाए, 90,995 रुपए की वापसी बाकी
    Next Article
    झांसी में पत्नी की हत्या के आरोपी ने सुसाइड किया:भाई बोला- समझौते के नाम पर 2 बीघा जमीन लिखवाई, बाकी नहीं देने पर टॉर्चर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment