Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 2.08 लाख रुपए:रामपुर में पुलिस ने पीड़ित को 1.18 लाख लौटाए, 90,995 रुपए की वापसी बाकी

    16 hours ago

    2

    0

    रामपुर में साइबर अपराधियों ने मोबाइल फोन हैक कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2 लाख 8 हजार 995 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख 18 हजार रुपए वापस करा दिए हैं। अभी 90 हजार 995 रुपए की रकम वापस मिलना बाकी है। गंज थाना क्षेत्र के बाजौड़ी टोला, केवी रोड निवासी जाने आलम ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 2 लाख 8 हजार 995 रुपए निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। तकनीकी संसाधनों से रकम वापस कराने के प्रयास मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर अपराध और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव ने तकनीकी संसाधनों की मदद से ठगी गई रकम वापस कराने के प्रयास किए। गुरुवार शाम खाते में लौटाए 1.18 लाख रुपए पुलिस की कार्रवाई के बाद गुरुवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित के बैंक खाते में 1 लाख 18 हजार रुपए वापस करा दिए गए। शेष 90 हजार 995 रुपए की वापसी नहीं हो सकी है। रकम वापस मिलने पर जाने आलम ने साइबर क्राइम थाना पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों के भेजे लिंक पर क्लिक न करने और बैंक खाते का नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी व सीवीवी नंबर किसी के साथ साझा न करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक रोकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट:सिद्धार्थनगर में लाठी-डंडों से युवक और उनके भाई को पीटा, दो मोटरसाइकिलें तोड़ीं
    Next Article
    हरदोई में मजदूर के खाते से 3.89 लाख निकाले:मोबाइल हैक कर 5 बार में फोन-पे से रकम ट्रांसफर, अज्ञात पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment