Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पिकअप पलटा, सामूहिक-विवाह में जा रहे थे लोग:हादसे में कई घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    8 hours ago

    1

    0

    जनपद हरदोई के संडीला-हरदोई मार्ग पर एनएच-731 स्थित तुटियारा (इंडियन ढाबे के पास) एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार और गांव के कई लोग घायल हो गए। बघौली के बीकापुर निवासी राहुल कुमार और संडीला निवासी उनके परिजन पिकअप में सवार होकर आईटीआई में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में जा रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कछौना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस (UP32FG0638) तत्काल मौके पर पहुँची। एम्बुलेंस पायलट अभिषेक तिवारी और ईएमटी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कछौना में भर्ती कराया गया। हादसे में बबली, रिंकी, सपना, संजय, रचना, सावित्री, शशिकला और नंदकिशोर घायल हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, रिंकी (35) और रचना की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट महिला-युवा और किसान कल्याण पर केंद्रित:सुरक्षा, रोजगार व विकास के लिए कई घोषणाएं शामिल
    Next Article
    गोंडा में ट्रस्ट की फर्जी जमीन बैनामा करने का मामला:22 लोगों पर मुकदमा दर्ज, बलरामपुर स्टेट की जमीन के फर्जी बैनामा और कब्जा करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment