Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में ट्रस्ट की फर्जी जमीन बैनामा करने का मामला:22 लोगों पर मुकदमा दर्ज, बलरामपुर स्टेट की जमीन के फर्जी बैनामा और कब्जा करने का आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में बलरामपुर स्टेट के महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह के धर्म कार्यनिधि ट्रस्ट की रजिस्टर्ड जमीन के फर्जी बैनामे और उस पर जबरन जेसीबी से कब्जा करने का मामला सामने आया है। महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह के मुख्तार विकास सिंह ने गोंडा के नगर कोतवाली में अधिवक्ता सहज राम वर्मा समेत 22 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक पिंटू कुमार यादव को सौंपी गई है। मुख्तार विकास सिंह ने अपनी शिकायत में जनार्दन, अनिल कुमार मिश्रा, सोनू, जगदंबा प्रसाद, सूरत नारायण मिश्रा, नीलम, शिवकुमार चौबे, अनिरुद्ध कुमार, पवन कुमार, अधिवक्ता राम सहज वर्मा, सुरेश कुमार गुप्ता, सोनेलाल, शुभम चतुर्वेदी, अकरम, बलराम तिवारी, सुरेंद्रनाथ चौबे उर्फ सुधीर, मस्तराम, हरिहर प्रसाद, ललित कुमार श्रीवास्तव, गीत, श्रीमती संतोष और राजेंद्र प्रसाद पर गलत तरीके से बैनामा करवाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। यह मामला गाटा संख्या 375 से संबंधित है, जो महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद धर्म कार्यनिधि ट्रस्ट के नाम पर दर्ज है। इस ट्रस्ट के मूल ट्रस्टी महाराज अजीत प्रताप सिंह (प्रतापगढ़), सूरत नाथ मिश्रा, महाराज दिनेश सिंह (कालाकांकर), सुरेंद्रनाथ घोष और जगदीश कन्हैयालाल मुंशी थे। इन ट्रस्टियों का निधन 1995 से पहले हो गया था। इसके बाद 17 दिसंबर 1995 को ट्रस्ट की बैठक में नए ट्रस्टियों की नियुक्ति की गई थी। जमीन की देखभाल की जिम्मेदारी विश्व गणेश के शिवकुमार तिवारी, सुरजीत चौबे और संजय पांडे को दी गई थी। शिकायत के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे सभी आरोपी एक राय होकर हथियार लेकर जमीन पर कब्जा करने और नींव खोदने के लिए पहुंचे। बलरामपुर स्टेट को इसकी सूचना दी गई और प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। विकास सिंह ने यह भी बताया कि इन लोगों ने कूट रचना करके धर्मकार्य निधि ट्रस्ट की जमीन हड़पने के उद्देश्य से जाली व फर्जी मृतक ट्रस्ट के स्थान पर व्यक्तियों को खड़ा करके कई तिथियां में जालसाजी की है। अवैध रूप से कब्जा करने के लगातार यह लोग प्रयासरत है। जब हम लोगों ने विस्तार से जांच की तो अवैध रूप से फर्जी बैनामी की जानकारी हुई और नकल प्राप्त करने के बाद हम लोगों ने अब मुकदमा करवाया है। हमारी जमीन गोंडा से उतरौला जाने वाले मार्ग पर पड़ती है और बेश कीमती जमीन पर इन लोगों की हड़पने को लेकर के नजर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में पिकअप पलटा, सामूहिक-विवाह में जा रहे थे लोग:हादसे में कई घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    आज नोएडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ:निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल, अधिकारियों के साथ कर सकते है बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment