Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में रविवार को भी खुलेंगे परिषदीय विद्यालय:शिक्षकों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहना होगा उपस्थित; बीईओ करेंगे सघन निरीक्षण

    20 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण और एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके तहत आगामी रविवार का साप्ताहिक अवकाश निरस्त करते हुए सभी परिषदीय विद्यालय खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य लंबित प्रशासनिक कार्यों और मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को तेजी से निपटाना है। BSA डॉ. अजीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रविवार को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। सभी को समय से पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। अभिलेख सत्यापन और डेटा फीडिंग का चल रहा व्यापक कार्य उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित अभिलेखों का भौतिक सत्यापन, आवश्यक प्रपत्रों का संकलन तथा बड़े पैमाने पर डेटा फीडिंग की जा रही है। कार्य की व्यापकता को देखते हुए अतिरिक्त कार्य दिवस की आवश्यकता महसूस की गई थी, जिसके चलते रविवार को विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी वाले शिक्षक भी करेंगे सहयोग आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं में लगी है, वे भी अपने मूल विद्यालय पहुंचेंगे। उन्हें बीएलओ (BLO) के साथ समन्वय स्थापित कर एसआईआर कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि डेटा संकलन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी कार्य की पारदर्शिता और गंभीरता सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को सक्रिय किया गया है। वे रविवार को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का सघन निरीक्षण करेंगे और कार्य प्रगति की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजेंगे। अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी निर्देशों का पालन न करने वाले या बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डेटाबेस को समय पर अपडेट करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मामला:पति, सास-ससुर समेत 9 लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    यूपी में लगातार गिर रहीं पानी की टंकियां:बलिया में अवलेश सिंह बोले- जल जीवन मिशन अब 'जल कमीशन' बना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment