Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सपा नेता को घर में किया नजरबंद:पुतला दहन की सूचना पर पहुंची पुलिस, आवास घेरा; रामज्ञान बोले- झूठी सूचना पर हुई कार्रवाई

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई में बुधवार देर रात सरकार का पुतला दहन किए जाने की कथित सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। पुलिस ने उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर चारों ओर से घेराबंदी कर दी और देर रात तक गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस को सूचना मिली थी कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ और एहतियात के तौर पर रामज्ञान गुप्ता के आवास पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बना दिया। घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर किसी भी संभावित गतिविधि पर नजर रखी गई। सपा नेता बोले- झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया गया पुलिस कार्रवाई के बाद सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि किसी शरारती तत्व ने झूठी और भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। उनका कहना है कि सरकार का पुतला दहन करने की कोई योजना नहीं थी, इसके बावजूद बिना किसी सत्यापन के उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया। लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और इस तरह की कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी। कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन देर रात हुई इस कार्रवाई ने जिले की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को सजा:बलिया में कोर्ट ने 25 साल कैद का दिया आदेश, झंडारोहण के दौरान की थी वारदात
    Next Article
    बरेली SSP ने 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए:मेयर का पॉडकास्ट करने वाला सिपाही भी निलंबित, कई बिना बताए ड्यूटी से थे गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment