Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सड़क हादसे में युवक की मौत:बहन की शादी के लिए राजस्थान से आया था, खुशियां मातम में बदलीं

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में अरवल थाना क्षेत्र के बरगदापुरवा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक युवक अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान से घर आया था। जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अवनीश (30) पुत्र बलवंत, अपने साथी अजय (18) निवासी कढिलेपुरवा के साथ अरवल के मखाईपुरवा गांव में एक दोस्त के यहां दावत में जा रहे थे। तभी बरगदापुरवा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक अवनीश राजस्थान में रहकर काम करता था और बीते 24 जनवरी को अपनी बहन शिवानी की शादी के लिए गांव आया था। 7 फरवरी को ही बहन की शादी संपन्न हुई थी। घर में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई थीं कि इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। अवनीश अपने पीछे पत्नी ईश्वरवती और एक मासूम पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गया है। हरपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अरवल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में डंडा मारकर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन आउटर पर यात्रियों को निशाना बनाते थे बदमाश
    Next Article
    दिनेश पाल ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष:हरदोई में अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित, अवधेश संगठन मंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment