Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में डंडा मारकर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन आउटर पर यात्रियों को निशाना बनाते थे बदमाश

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में यात्रियों को डंडा मारकर लूटने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में राहत की भावना है। यह गिरोह 9 फरवरी को हुई एक घटना में शामिल था। बिहार के सीवान जनपद के दरौली थाना क्षेत्र निवासी सन्नी श्रीवास्तव मौर्य एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहे थे। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ते ही, दरवाजे पर खड़े सन्नी पर बदमाशों ने डंडे से हमला कर दिया। हमले के कारण यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया था और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर देवरिया जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया था। लगातार छानबीन और चेकिंग अभियान के दौरान, 15 फरवरी की शाम चार बजे जीआरपी टीम ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन परिसर से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मनीष राजभर उर्फ राकेश, किशन बासफोर उर्फ भुट्टा और रवि उर्फ लाली, निवासी काशीराम आवास मेहड़ापुरवा, थाना सदर कोतवाली देवरिया के रूप में बताई। जीआरपी के अनुसार, ये तीनों लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना को 13 जनवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शेष सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद अब इस गिरोह की कमर टूट गई है। आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपना गोयल के कांवड़ सेवा शिविर का समापन:चिनहट-फैजाबाद मार्ग पर महाशिवरात्रि पर हुआ आयोजन
    Next Article
    हरदोई में सड़क हादसे में युवक की मौत:बहन की शादी के लिए राजस्थान से आया था, खुशियां मातम में बदलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment